![]() |
| कलश शोभायात्रा के लिए इंतजार करती बच्चिय़ां |
हमारे “बरबीघी” गांव में , "श्रीश्री 108 पंचकुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ" की तैयारी तकरीवन २ महीने पहले से बड़े जोर-शोर से की गई । इसके लिए पूरे बरबीघी गांव रोलेक्स व रोशनी से सजाया गया । वहीं यज्ञ मंडप, मूर्ति स्थान, प्रवचन स्थल को भी भव्य रूप से सजाया गया। जिसे पेंटिंग, पंडाल व पुष्प माला से सजाया गया । यज्ञ स्थल में 111 विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा तैयार किया गया । वहीं 21 नवंबर की सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई , जिसमे लगभग
308 लड़कियो ने कलश शोभायात्रा मे भाग लिया । इसके बाद कलश जल को मंडप में प्रवेश कराया गया । 22 नवंबर की सुबह से मन्त्रोचार के साथ यज्ञ प्रारंभ कीर्तन, प्रवचन, कथा,सत्संग आरंभ हुआ । वहीं रात्रि में रासलीला व रामलीला का आयोजन किया गया। इस यज्ञ के आयोजन कर्ता रामकृष्ण जी दास महाराज, रामायणिक अखिल भारतीय धर्म सांसद नई दिल्ली ,यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष अशोक महतो पे० स्व० श्री भागवत महतो , उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पे० श्री योगेंदर सिंह, कोषाध्यक्ष रामचरित्र महतो, कोषाध्यक्ष प्रभारी सुनील कुमार पे० श्री रामदेव महतो , सचिव गुणेश्वर महतो, धनेश्वरी महतो,गणपति महतो, बाल्मीकि शर्मा, रामटहल भगत ,उपेन्दर महतो पे० स्व० श्री खुबलाल महतो , प्रकाश महतो पे० श्री बंबौधू महतो , संजय महतो पे० धनेश्वर महतो , चमरू महतो पे० स्व० श्री कारी महतो, सुधीर महतो पे० स्व० श्री सीबू महतो, बॅडू महतो पे० स्व० श्री बेनी महतो, अबधेश महतो पे० प्रभु महतो, लल्लू महतो पे० स्व० लोचन महतो, धारो महतो पे० स्व० शी बहुरि महतो, सुरेश प्र० सिंह पे० स्व० श्री शेरबी प्र० सिंह,दिवाकर महतो पे० सुखदेव महतो , संजीव कुमार सुमन पे० स्व० श्री देवनाथ महतो, बौकु महतो पे० स्व० श्री लखन महतो , उमा महतो, चेतरु महतो पे० स्व० श्री देवजू महतो,खाशकर युवा कार्यकर्ता ने बड़-चड़ कर हिस्सा लिया एवं समस्त बरबीघी ग्राम वासी ने सहयोग किया । इस यज्ञ के यज्ञाचार्य श्री धाम अयोध्या के श्रीश्री 108 विरेन्द्र शास्त्री जी महाराज, भगवताचार्य श्रीश्री 108, श्री भगवान शरण जी संगीत विशारद, कथा वाचिका मानस मर्मज्ञय बहन श्री किशोरी जी, संगीता कोकिला श्रीमती निभा भारती जी, रामायणी श्री रामदास जी महाराज, सभापति मानस व्यास महंत रामायणी श्रीराम कृष्ण दास जी महाराज, संगीत सिरोमणी, जनकपुर नेपाल के श्री लक्ष्मी शास्त्री जी, हास्यार्चा श्रीराम लखन दास जी सहित संत,महात्मा एवं महापुरुषों का जमावड़ा था । वहीं आकर्षण का केंद्र झूला, मीणा बाजार, रासलीला व रामलीला था । इस यज्ञ में सभी समुदाय के लोगो ने सहयोग किया । ३०।११।२०१३ को भव्य कलश शोभायात्रा, मूर्ति विसर्जन कर यज्ञ का समापन किया गया ।
![]() |
| 21 नवंबर की सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई |



No comments:
Post a Comment
कृपया अपनी राय , सलाह, या फिर किसी भी प्रकार की टिप्पणी दे